लखनऊ, फरवरी 27 -- गोमतीनगर के कालिका हवेली रेस्टोरेंट के पास देर रात चेकिंग के दौरान 100 किमी की रफ्तार से फर्राटा भर रही कार ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दरोगा और दीवान कई फुट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। घायल पुलिसकर्मियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल दरोगा ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देवरिया निवासी दरोगा आनंद कुमार यादव गोमतीनगर थाने में तैनात हैं। 25 जनवरी की रात दीवान सुरजीत प्रताप सिंह के साथ बाइक पर गश्त कर रहा था। रात करीब सवा एक बजे वे कालिका हवेली रेस्टोरेंट के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इस दौरान करीब 100 किमी की रफ्तार में फर्राटा भर रही एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.