गोरखपुर, मई 10 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बीआरडी के डॉक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व क्षति पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. सागर प्रसाद का आरोप है कि एक मई की रात करीब 11:15 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज गेट के समीप राज चायवाला के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे रोकी थी। आरोप है कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार चालक अभिषेक कनौजिया ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- वाहन में टक्कर मारने का विरोध करने पर ईरिक्शा चालक ने किया हमला यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से ...