सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र के गांव सहजवी की पुलिया के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार की टक्कर से बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरपाल गांव निवासी पंकज कुमार सैनी पुत्र पाल्लू सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उसका चचेरा भाई यमुनानगर से फंदपुरी के रास्ते अपने गांव हरपाल लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम सहजवी की पुलिया के पास वैगन आर कार (डीएल 4 सीएएस 7417) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुरेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र सैनी को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस 112 ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.