गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-12 की रेड लाइट के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अरविंद कुमार निवासी राजीव नगर ने शिकायत दी कि 17 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे वह अपने मालिक अनिल कुमार के साथ स्कूटी से बस स्टैंड से घर लौट रहे थे। सेक्टर-12 रेड लाइट पार करने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत वह बेहोश हो गए, जबकि अनिल को मामूली चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दुर्घटनाग्रस्त हालत में कार सड़क पर खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.