तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, नाले पर जा गिरी
गंगापार, जुलाई 22 -- थाना क्षेत्र के लखनऊ हाईवे पर पीथीपुर गांव के सामने मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो (अप्पे) में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए सड़क किनारे बने ढके नाले पर जा गिरी। हादसे में ऑटो चालक और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुबरा जगदीशपुर निवासी ऑटो चालक रघुनाथ वर्मा अपने पुत्र नीरज वर्मा के साथ हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नवाबगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारण कुछ समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.