सीतापुर, मार्च 23 -- सीतापुर,संवाददाता। जिले के रेउसा इलाके में रविवार की रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। नारायनपुर कोड़ी निवासी वीरेंद्र अपने परिवार के साथ लहरपुर के कर्मुडीह गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर ऑटो से घर लौट रहे थे। रेउसा-तंबौर रोड पर बंभनावा के सिकड़िहा मोड़ पर पहुँचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। हादसा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में वीरेंद्र की एक वर्षीय बेटी चंदानी उर्फ वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र, शकुंतला, संगीता, लवकुश, मनीष, सरोजनी और नंदिनी घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.