गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्क मारी, जिसमें ई रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित ने सिहानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है शिब्बनपुरा के रहने वाले सुनील ने शिकायत देकर बताया है कि उनके 60 वर्षीय पिता राजेंद्र अपना ई रिक्शा चलाते हैं। 31 जनवरी की दोपहर 12 बजे वह सवारी के इंतजार में श्रीराम पिस्टन के पास साइड में ई रिक्शा लेकर खड़े थे। तभी पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा पूरी तरह पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। रोप है कि उनके घायल पिता को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसीपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा ...