बदायूं, अप्रैल 8 -- नगर के तहसील मोड़ के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और शटर समेत मार्केट का गेट भी टूट गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं दुकान मालिक चेतन प्रकाश वाष्र्णेय ने बताया कि रात के समय उनकी दुकान बंद थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान की दो दीवारें पूरी तरह से टूट गईं और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सुबह होते ही घटना की जानकारी क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात वा...