प्रयागराज, मार्च 30 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने अधिवक्ता को टक्कर मार दी। नेवादा अशोक नगर निवासी अधिवक्ता रजत केशरवानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे वह इंदिरा गांधी चौराहा से कोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उनकी पत्नी व भाई-बहन को हल्की चोटें आईं, जबकि गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...