हजारीबाग, अप्रैल 28 -- बरही प्रतिनिधि। जीटी रोड पर पंचमाधव के गड़लाही मोड़ के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग आकर कार को सीधा किया। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। किसी सवार को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। कार सवार सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद से औरंगाबाद जा रहे थे। कार पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस के आने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया। यह भी पढ़ें- नारायणपुर में पिकअप-ऑटो की टक्कर, तीन जख्मी यह भी पढ़ें- कार ने बाइक सवारों को रौँदा, महिला की मौत यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...