गाजीपुर, फरवरी 26 -- मरदह (गाजीपुर)। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर देर रात्रि में गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पंच कार का चालक मटेहु पुलिस चौकी के पास अनियन्त्रित हो गया, जिससे कार तीन बार पलटने के बाद क्षतिग्रस्त हाल में सड़क पर खड़ी हो गई। कार चालक बाल-बाल बच गया। कार पर अकेले सवार चालक सुमित तिवारी निवासी सिविल लाइन गोरखपुर ने बताया कि वह गोरखपुर से वाराणसी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। झपकी आने से अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...