बाराबंकी, जनवरी 8 -- रामनगर। क्षेत्र के रानी बाजार चौराहे के पर बीती रात कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उछलकर खेत में जा गिरी। इसके बाद पलट कर खाई में गिर गई। इस घटना में कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार सीएचसी पर कराया गया। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ हो गई। कार के गिरने की तेज आवाज सुनकर रात में ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए तो उन्होंने देखा कि कार खेत में उलटी पड़ी थी और शीशे टूटे हुए थे। चालक खून से लथपथ हालत में कराह रहा था। घायल कार चालक युवक कुछ भी बताने के लायक नहीं था। ग्रामीणों ने उसे तुरंत कार से बाहर निकाला और एक सौ आठ की सहायता से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.