बगहा, मार्च 5 -- बगहा नगर प्रतिनिधि शहर के डुमवलिया मोड़ के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार कार की ठोकर से वृद्ध की मौत हो गई मृतक नगर के वार्ड संख्या 9 डुमवलिया निवासी सनवर हुसैन(80 वर्ष ) है। जानकारी के अनुसार सनवर हुसैन बुधवार की शाम स्थानीय मस्जिद से नमाज अदा कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुमवलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया। जहां चिकित्सक डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.