तेज रफ्तार कार की ठोकर से किशोरी हुई जख्मी
सहरसा, मई 24 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर - सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम थानाध्यक्ष चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी एक 13 वर्षीय किशोरी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अजगैबा पंचायत के वार्ड संख्या 01 गढ़िया गांव निवासी चन्दकिशोर यादव की 13 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी अपने भाई के साथ थानाध्यक्ष चौक के पास किसी काम से खड़ी थी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की ठोकर से किशोरी घायल इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर रविता को टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.