भागलपुर, फरवरी 12 -- नारायणपुर प्रखंड में पिछले 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया। पहली बड़ी घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब मधुरापुर बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मधेपुरा के रतवारा निवासी 40 वर्षीय नित्यानंद शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नित्यानंद को मृत घोषित कर दिया और उनकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी घटना मंगलवार रात की है, जब खगड़िया की ओर से आ रही एक बस ने खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। इस टक्कर में हाईवा का चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे पुलिस की गश्ती टीम ने तुरंत अस्पत...