संभल, जनवरी 7 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नगली-मनोटा मार्ग पर एक कार ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव गोंजनी मिलक निवासी जुल्फेकार साइकिल से किसी कार्य से सैद नगली गए थे। काम निपटाकर वह नगली-मनोटा मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ऐंचौड़ा कंबोह गांव में स्थित कल्कि धाम के सामने सड़क पार करने लगे, तभी मनोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार वृद्ध सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिज...