तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
औरैया, मई 25 -- याकूबपुर, संवाददाता। कस्बे के ओरो मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कानपुर से बिधूना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने ओरो मोड़ के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र दोहरे पुत्र गया प्रसाद निवासी पुरवा दूजा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह याकूबपुर बाजार से अपने गांव लौट रहा था। थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.