तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत
सीतापुर, मई 23 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर इलाके में शुक्रवार रात सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार सवार ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद कार चालक फर्राटा भरते हुए भाग निकला। केसरीगंज निवासी पार्वती (50) शुक्रवार रात में किसी काम से बाजार गई थी। पार्वती रमना फार्म के पास सड़क पार कर रहीं थी तभी रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पार्वती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख कार चालक मौके से भाग निकला। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत आसपास के लोगों की मदद से पार्वती को लहरपुर सीएचसी भेजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.