हरिद्वार, अप्रैल 8 -- कनखल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना बीते तीन अप्रैल की है, जब वाल्मीकि बस्ती बिल्वकेश्वर रोड शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार स्कूटी से जगजीतपुर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि राजकीय आईटीआई के पास पहुंचते ही पीछे से आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...