कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर देहात। शिवली-रनियां मार्ग पर मांडा मैथा के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार एक युवक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर के मजरा हृदयपुर का रहने वाला तीस वर्षीय पुष्पेंद्र यादव पुत्र जमुना प्रसाद रनियां-मैथा मार्ग पर स्थित मांडा गांव के पास एक गल्ला गोदाम में काम करता था। देर रात वह काम करने के बाद पैदल अपने घर के लिए आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार उसको टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। गोदाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.