हरदोई, मार्च 11 -- हरदोई, संवाददाता। बघौली प्रतापनगर मार्ग पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।अटरा गांव निवासी रामभजन पुत्र माखन मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बघौली प्रतापनगर मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान प्रतापनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामभजन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने अटरा गांव के पास ही सड़क पर जाम लगा दिया। दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सूचना पर बेनीगंज और बघौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.