औरैया, अप्रैल 4 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नेमा देवी पत्नी रामबाबू शर्मा निवासी दया का नगला फर्रुखाबाद अपने रिश्तेदार के यहां बेला आई थीं। रविवार सुबह वह अपने बेटे कार्तिक के साथ बेला चौराहे की ओर जा रही थीं। शुक्ला बेकरी के सामने पहुंचते ही बेला तिराहे की ओर से आ रही काले रंग की कार ने तेज गति व लापरवाही से बच्चे को टक्कर मार दी और चालक मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। हादसे में कार्तिक के पैर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.