तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटा घायल
अलीगढ़, मई 3 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिलखना-ननाऊ मार्ग पर शनिवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से 19 वर्षीय युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखुपुर थाना हरदुआगंज निवासी 19 वर्षीय लव, पुत्र स्व. बलजीत सिंह, अपनी माता पिंकी देवी के साथ जलेसर से लौट रहे थे। तभी पिलखना से ननाऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने ननाऊ रोड पर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पचगांव चौक के पास सड़क हादसे में मां की मौत,बेटा घायल हादसे में दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय यदि चालक ने हेलमेट लगाया होता तो सिर में चोट लगने से बचाव ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.