तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
गंगापार, जून 22 -- थाना क्षेत्र के फतेहपुर कायस्थान गांव के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर कायस्थान निवासी रिंकू पुत्र लालजी अपनी मां उर्मिला देवी और भाई अमन के साथ मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहा था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह अब्दुल्लापुर गरियावां स्थित संजय कुमार के घर के सामने पहुंचा, तभी आनापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.