गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार काफी देर तक घायल हालत में वहीं पड़ा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। राहगीरों की सूचना पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।लखीमपुर खीरी के गांव रायपुर में रहन वाले मुलेंद्र कुमार अवस्थी ने दर्ज केस में बताया कि वह 30 वर्षीय भतीजे महेंद्र अवस्थी के साथ न्याय खंड तीन में रहते हैं। चार मार्च को महेंद्र किसी काम से आम्रपाली रायल गए थे। शाम को 6-7 बजे वह बाइक से वापस आ रहे थे। इस दौरान जीसी ग्रैंड सोसाइटी की मार्केट में सामने एक कार ने महेंद्र की बाइक में तेज टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और बा...