मुरादाबाद, मार्च 25 -- कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव मैसूवाला निवासी प्रवेश देवी अपने पति रविंद्र सिंह के साथ किसी कार्य से ठाकुरद्वारा आई थीं। कार्य निपटाने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे रामनगर खागूवाला के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक पर बैठी प्रवेश देवी सड़क पर जा गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने मौके से भागने के बजाय घायल मह...