लखनऊ, अप्रैल 13 -- रहीमाबाद, (लखनऊ)संवाददाता। लखनऊ से संडीला जा रही तेज रफ्तार कार ने सोमवार दोपहर आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर महिला जुल्फी, उनका दो साल का मासूम बेटा जुहैब और बाइक चालक तालिब सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर हालत में सभी घायलों को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां महिला जुल्फी की मौत हो गई। मानकौटी गांव निवासी हारून की पत्नी जुल्फी अपने दो साल के बेटे जुहैब के साथ अपने भांजे तालिब की बाइक पर मायके जा रही थीं। भतोइया गांव से रहीमाबाद की तरफ आते समय आरएम लॉन के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.