तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- पढ़ुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बोझिया फार्म थाना पढ़ुआ निवासी मोनू पुत्र रामकिशुन और संदीप पुत्र लालमन निवासी ग्राम चंदैयापुर थाना पढ़ुआ मोटरसाइकिल से चंदैयापुर से बोझिया फार्म जा रहे थे। पढ़ुआ थाना क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर दुलहीपुरवा के पास गाजियापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पढ़ुआ थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.