जौनपुर, फरवरी 15 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना चंदवक क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा और उनका तीन वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना मंगलवार दोपहर की है। चन्दवक कोट निवासी अमरनाथ यादव अपने नाती विराट यादव को बाइक से दानगंज की ओर से घर वापस ला रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर अहिरोली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाया और चालक को पकड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.