मुरादाबाद, मार्च 6 -- दलपतपुर-डूंगरपुर रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उनकी सात वर्षीय बेटी भी घायल हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर निवासी दिनेश (30) बाइक से पत्नी क्रांति (28) और करीब सात वर्षीय बेटी वंशिका के साथ मूंढापांडे के ग्राम सिरसखेड़ा में अपनी रिश्तेदारी में गये थे। जहां से वे गुरुवार को अपने घर वापस लौट रहे थे। परिजनों ने बताया गया कि जैसे ही वह दलपतपुर-डूंगरपुर रोड पर राजधानी ढाबे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, वहीं क्रांति की हालत गंभीर होन...