संभल, अप्रैल 3 -- नखासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरोहा के बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के गांव हरयाना निवासी रागिब अपनी पत्नी तबस्सुम के साथ हरयाना गांव (थाना सैद नगली, जिला अमरोहा) लौट रहे थे। दोनों संभल की ओर से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे संभल-हसनपुर मार्ग पर रमपुरा जट के पास पहुंचे, तभी सैद नगली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी हसनपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रागिब ने दम तोड़ दिया। वहीं, तबस्सुम का इलाज जारी है।थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि बाइक सवार की हसनपुर के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.