मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद रोड स्थित डाक बंगले के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मैनाठेर निवासी 56 वर्षीय रमेश पुत्र गोकुल तथा खाबरी अव्वल निवासी 55 वर्षीय फकीर चन्द्र पुत्र कल्लू किसी कार्य से बिलारी आए थे। इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर डाक बंगले के निकट तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में रमेश की टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि दोनों के शरीर पर कई अन्य चोटें भी आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...