इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- जसवंतनगर। शिकोहाबाद निवासी 55 वर्षीय इदरीश पुत्र करीम खान अपने पुत्र 30 वर्षीय रईस के साथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पैतृक गांव अछल्दा जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे पर भाबलपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान इदरीश की हालत बेहद गंभीर पाई गई, जिस पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, रईस को प्राथमिक उपचार देने के बाद पिता के साथ ही सैफई भेज दिया गया। इदरीश की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस टक्कर मारने वाली कार की तलाश कर रही है।

हिंदी ह...