तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो वर्षीय मासूम की मौत
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरईपुर में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुई बच्ची को चालक इलाज कराने के बहाने अपने साथ ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरईपुर निवासी हनुमान की दो वर्षीय पुत्री पायल घर के निकट स्थित एक बाग में खेल रही थी। इसी दौरान इंटरलॉकिंग मार्ग से गुजर रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की पिता का आरोप है कि पूरन वर्मा निवासी बैजपुर बच्ची को उपचार कराने के लिए अपने वाहन में बैठाकर ले गया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.