तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवतियां घायल
नोएडा, मई 11 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-18 के सामने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही दो युवतियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक युवती के भाई ने कार चालक को नामजद कर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। हाथरस निवासी दीपांशु शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बहन दीपाली शर्मा अपनी 21 वर्षीय दोस्त भूमि अग्रवाल के साथ नौ मई को सेक्टर-18 गई थीं। दोनों के साथ उनका विशाल भी था। तीनों रात करीब 11:55 बजे वेब मॉल से सेक्टर-18 मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने भूमि और दीपाली को टक्कर मार दी। कार मेरठ के न्यू शानदार कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाहिद चला रहा था। गंभीर रूप से घायल दीपाली और भूमि को लोगों ने नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.