नोएडा, मई 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति पुलिस चौकी के समीप एक तेज रफ्तार कार ने दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दंपति के बेटे ने घटना के दो महीने बाद मुकदमा दर्ज करवाया है। मेरठ निवासी अवधेश ने बताया कि उसके पिता रामचरन और माता यशोदा पांच मार्च को अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे।चार मूर्ति पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोट लगी, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अभी भी दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब इस मामले में बेटे ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। यह भी पढ़ें- कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...