इटावा औरैया, मार्च 16 -- पुलिस लाइन गेट नंबर तीन के सामने तिराहे पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर के लिए रखा भारी पत्थर करीब 10 फीट दूर जाकर गिर पड़ा और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार रात करीब 10 बजे मोतीझील की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार तिराहे पर अचानक बेकाबू हो गई और सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। कार पर किसान यूनियन भानु गुट के नगर महासचिव लिखा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर में लगा भारी पत्थर अपनी जगह से उखड़कर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार सवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.