तेज रफ्तार कार की टक्कर से ठेला संचालक की हालत गंभीर
गाज़ियाबाद, जून 28 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां के पास शनिवार रात को तेज रफ्तार कार ने बुलेट व ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में ठेली संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां में बिरयानी का ठेला लगाते हैं। शनिवार रात को तेज रफ्तार कार ने पहले बुलेट में टक्कर मारकर ठेली से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बुलेट व ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से ठेला संचालक की हालत गंभीर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.