अमरोहा, जनवरी 30 -- गजरौला, संवाददाता। तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार किसान की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज की। थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी 65 वर्षीय किसान पूरन व हरकेश गुरुवार सुबह गोभी बेचने ई-रिक्शा से गढ़मुक्तेश्वर सब्जी मंडी जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर गांव मोहम्मदाबाद के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गई व उसमें सवार पूरन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरकेश गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने ई-रिक्शा के नीचे दबे घायल को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक पूरन के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.