पटना, मार्च 5 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र के कदमकुआं के वैशाली गोलंबर के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने ई -रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार होने में सफल हो गया। इस दुर्घटना में जख्मी चालक की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई। उनकी पहचान कंकड़बाग के इंदिरा नगर निवासी बबलू कुमार शर्मा (52) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में यातायात पुलिस ने केस दर्ज लिया है। गांधी मैदान यातायात थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार की पहचान की कोशिश की जा रही है। कंकड़बाग के इंदिरा नगर रोड संख्या-1 निवासी बबलू कुमार शर्मा ई रिक्शा चालक थे। वह गुरुवार दोपहर बाद कंकड़बाग से वैशाली गोलंबर की ओर जा रहे थे। 4 बजे जैसे ही वे गोलंबर के समीप पहुंचे सामने से लापर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.