तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चालक फरार
सुल्तानपुर, मई 31 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसा अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अहिमाने के पास प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के अलहदादपुर पूरे महोबशाह का पुरवा निवासी शिवशंकर कोरी शनिवार देर शाम ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवशंकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.