चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के खुटहा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने लकड़ी लादकर जा रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर के मजरा रमजूपुर निवासी 40 वर्षीय राजबहादुर शनिवार को अपरान्ह ई-रिक्शा में लकड़ी लादकर कर्वी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कर्वी की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। जबकि ई-रिक्शा चालक राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि कार सवार चार लोग मानिकपुर कस्बे से एक शादी कार्यक्रम से वापस अतर्रा लौट रहे थे। हादस...