चंदौली, अगस्त 19 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बीते मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई.। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वाराणसी की तरफ से कार सवार बिहार की ओर जा रहे थे। कटसिला गांव के पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से कार चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ऑटो से जा टकराई। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान डाक बंगला वार्ड नंबर-5 निवासी टिंकू पासवान 22 ...