कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुरवा के पास औरैया- कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वंशनपुरवा के एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से रौंतेला टीकमगढ़ एमपी के रहने वाले 55 साल के सुम्मी पाल पिछले करीब बीस साल से परिवार के साथ अपनी ससुराल वंशनपुरवा गांव में रह रहे थे। शुक्रवार को तिवारीपुरवा के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में उनके दूसरे पुत्र कमलेश का तिलक समारोह था। तिलक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह हाईवे के दूसरे छोर पर स्थित एक अन्य गेस्ट हाउस में इसी गांव के अवध बिहारी की पुत्री की शादी में व्यवहार देने चले गए। वहां से लौटते समय हाई-वे पर रात करीब दस बजे सिकंदरा से अकबरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.