तेज रफ्तार कार की टककर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
मुरादाबाद, जून 17 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के प्रभात मार्केट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कटघर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.