गुमला, मार्च 25 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के स्कूल चौक के समीप मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में 43 वर्षीय नंद किशोर शाही उर्फ बबलू की दर्दनाक मौत हो गई। वह स्थानीय स्तर पर छोटा होटल चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।जानकारी के अनुसार बबलू अपने होटल से सड़क पार कर रहा था, तभी गुमला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अल्ट्रोज कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भरनो ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। इधर स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद भी स्ट्रीट लाइट चालू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.