तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मवेशी की मौत, वाहन क्षतिग्रस्त
गुमला, मई 17 -- भरनो, प्रतिनिधि। गुमला-रांची एनएच-43 पर दुंबो मंदिर के समीप रविवार अपराह्न तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। दुर्घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया,हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बैल दुंबो गांव निवासी किसान सिरी महतो का था। बैल घर के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान गुमला की ओर से रांची जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैल ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार छत्तीसगढ़ से रांची की ओर जा रही थी।बैल मालिक सिरी महतो ने कार चालक से मृत बैल के एवज में उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.