मुंगेर, मई 3 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के रणगांव में शनिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना यूनियन बैंक के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां पार्किंग से बाइक निकाल रहे युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल की पहचान लखनपुर गांव निवासी विनोद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.