औरैया, मार्च 10 -- बेला, संवाददाता। बेला-बिधूना मार्ग पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना क्षेत्र में गायत्री भट्टा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया, जबकि कार दूसरी लेन पार करते हुए सड़क किनारे खड्ड में जा घुसी। हादसे में ऑटो में सवार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सामने से आ रहे ऑटो से भिड़ गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर पलटे ऑटो में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, दो एम्बुलेंस और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.