तेज रफ्तार कार का कहर: दरोगा की कार में मारी टक्कर, दो मासूम समेत तीन गंभीर घायल
शामली, जून 25 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क किनारे खड़ी आई-20 कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दरोगा सहित दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मिर्दगान में जलेबी वाले की दुकान के पास दरोगा ओमकार पांडे अपनी आई-20 कार में सहयोगी दरोगा सुनील दत्त के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में दरोगा सुनील दत्त के अलावा मौके पर मौजूद छोटन का 10 वर्षीय पुत्र जीशान और अरशद का 9 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.